Dhanbad News : नावाडीह में बंद घर से पांच लाख के गहने व नकदी चोरी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : कपड़ा, बैटरी इनवर्टर भी ले गये चोर. घटना से लोगों में दहशत. पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Dhanbad News : ध

नबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास एक बंद घर से बीती रात चोरों ने पांच लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति चुरा ली. घटना के बाद गृहस्वामी विक्रमादित्य ओझा को जानकारी दी गयी. वह मंगलवार को घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की. विक्रमादित्य ओझा ने बताया कि वह अपने पुत्र के पास लखनऊ गये थे. घर में एक किरायेदार था, लेकिन वह भी एक दो दिन पहले घर बंद कर किसी जरूरी काम से चला गया था. मंगलवार की सुबह फोन पर चोरी की सूचना मिली. यहां पहुंचकर देखा कि चोरों ने इलेक्ट्रिक आरी से सभी कुंडी को काटा और घर के सभी कमरा को खंगाला है. चोर लगभग पांच लाख के गहने व नकद अपने साथ ले गये. वहीं घर के बाहर लगा हुआ पानी का मोटर, बैटरी इनवर्टर की भी चोरी कर ली. घर के सभी सदस्य आने के बाद चोरी का सही आंकलन किया जा सकेगा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें को खंगाल रही है.

सीएमपीएफ पावर हाउस में हजारों की चोरी

धनबाद. सरायढेला थाना क्षेत्र के सीएमपीएफ पावर हाउस सह जेनेरेटर रूम में हजारों की चोरी हो गयी. घटना के बाद वहां पर काम करने वाले संजय कुमार महतो ने थाना में लिखित शिकायत की. इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. संजय ने बताया कि वह पावर हाउस में प्राइवेट बिजली मिस्त्री के रूप में काम करता है. 22 फरवरी की रात में ड्यूटी कर रहा था. उस दौरान नींद लग गयी और वह स्विच रूम में सो गया. कुछ देर के बाद कुछ आवाज पर जगकर बाहर निकला, तो कई दरवाजे खुले थे. अंदर जाने के बाद सीटीपीटी, पुराना सिलिंग फंखा 70 पीस, नया सिलिंग पंखा 15 पीस, बैटरी पांच पीस के अलावा हजारों के सामान की चोरी हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola