Dhanbad News: सड़क दुर्घटना में जामाडोबा के युवक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंगलवार की रात झरिया के इंदिरा चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना में जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी अवधेश हाड़ी की मौत हो गई. वहीं उनकी बाइक पर सवार उनका भांजा रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

धनबाद.

मंगलवार की रात झरिया के इंदिरा चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना में जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी अवधेश हाड़ी की मौत हो गई. वहीं उनकी बाइक पर सवार उनका भांजा रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम अवधेश अपनी बहन के घर बैंक मोड़ आया था. लौटते समय भांजा रोहन भी उनके साथ बाइक से जामाडोबा जा रहा था. इंदिरा चौक से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे दोनों घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह अवधेश हाड़ी की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मंगलवार रात सड़क हादसों में घायल हुए छह लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती

मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए छह लोगों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. गोल बिल्डिंग-बलियापुर रोड में मंगलवार की रात बाइक दुर्घटना में घायल गोविंदपुर के हराधन महतो व रमेश गोप को भी यहां भर्ती कराया गया है. वहीं कतरास में हुई सड़क दुर्घटना में घायल सुनील कुमार को मंगलवार की रात इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. जबकि जामताड़ा के नारायणपुर में बाइक से रेस लगाते तीन युवक सुबोध कुमार, रूपेश कुमार व जितेंद्र कुमार घायल हो गये. मंगलवार की रात सभी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. वहीं तीनों की स्थिति गंभीर देख बुधवार को उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola