10 से डीवीसी प्रशासनिक भवन के समक्ष बेमियादी धरना-प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वास्तुहारा संग्राम समिति के अध्यक्ष वासुदेव महतो ने मैथन स्थित विस्थापित कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता कर विस्थापितों की मांगों को जोरदार ढंग से रखा. आश्वासन के अनुसार विस्थापितों का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर दस जुलाई से डीवीसी प्रशासनिक भवन मैथन के समक्ष अनिश्तिकालीन धरना-प्रदर्शन का एलान किया.
विज्ञापन
मैथन.
वास्तुहारा संग्राम समिति के अध्यक्ष वासुदेव महतो ने मैथन स्थित विस्थापित कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता कर विस्थापितों की मांगों को जोरदार ढंग से रखा. आश्वासन के अनुसार विस्थापितों का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर दस जुलाई से डीवीसी प्रशासनिक भवन मैथन के समक्ष अनिश्तिकालीन धरना-प्रदर्शन का एलान किया. श्री महतो ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन ने शनिवार को वरीय महा प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव, डीजीएम अनूप पूरकायस्थ, मैनेजर एचआर पार्थसार्थी मुखर्जी व स्टेट अधिकारी मनोज आचार्या ने पत्र जारी कर विस्थापितों का मुआवजा तीन लाख से बढ़ाकर चार लाख करने की जानकारी दी है. कहा है कि यह राशि अभी तक मुआवजा राशि नहीं लेनेवालों को दी जायेगी. श्री महतो ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों को हर बार की तरह इस बार भी छल रहा है. डीवीसी कर्मी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के बदले 15 लाख रु दे रहा है. विस्थापितों की बात आने पर प्रबंधन हाथ खड़ा कर देता है. कहा कि सात जून को धरना-प्रदर्शन के पहले वार्ता में प्रबंधन ने मुआवजा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रु करने का आश्वासन दिया था. उसे भी दरकिनार कर दिया गया है. इसके विरोध में विस्थापित दस जुलाई से डीवीसी प्रशासनिक भवन मैथन के समक्ष अनिश्तिकालीन धरना-प्रदर्शन होगा. मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं होती है तो आंदोलन जारी रहेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन