प्रेमिका के गम में प्रेमी ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
27 जुलाई को प्रेमिका ने अपने घर में लगा ली थी फांसी, प्रेमिका के मौत के 13वें दिन प्रेमी ने प्रेमिका के अंतिम संस्कार स्थल के पास खा लिया जहर
मेरी प्रेमिका मुझे अपने पास बुला रही है, मुझे उसके पास जाना है. क्या हुआ अगर हम साथ इस दुनिया में रहकर एक न हो सके… तो हम मर कर एक हो जायेंगे. यह कथन उक्त प्रेमी का है, जिसने अपने प्रेमिका के अंतिम संस्कार स्थल के सामने कीटनाशक खा लिया. वह अक्सर यह बात अपने परिजनों से कहता था. पुटकी निवासी उक्त प्रेमी को परिजन नींद की दवा खिलाकर सुलाते थे. अंतत: उसने अपनी प्रेमिका की मौत के 13 वें दिन गुरुवार की शाम को उसके प्रेमी पुटकी 13 नंबर निवासी 17 वर्षीय मो रेहान खान ने अपने प्रेमिका के अंतिम संस्कार स्थल के सामने कीटनाशक खा लिया. 14वें दिन शुक्रवार को धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
क्या है पूरा मामला :
पुटकी की उक्त प्रेमिका ने 27 जुलाई को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उसने एक सुसाइडल नोट छोड़ा था. वहीं युवती की मौत के बाद से उसका प्रेमी सदमे में चला गया. गुरुवार की शाम उसने कीटनाशक खा लिया. आनन-फानन में उसके दोस्त उसे उठाकर उसके घर छोड़ गये. यहां से उसके परिजन पहले उसे प्राथमिक उपचार के लिए पुटकी के एक नर्सिंग होम में गये. जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे केंद्रीय अस्पताल,धनबाद रेफर कर दिया गया. यहां शुक्रवार की शाम उसने दम तोड़ दिया.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए