DHANBAD NEWS : अज्ञात लोगों ने बच्चे पहले की मारपीट थी, फिर ब्लेड से काटा गला
20 अक्तूबर को स्टेशन परिसर में जख्मी मिले बच्चे का पुलिस ने लिया बयान
नया बाजार के रहने वाले 11 वर्षीय मुस्तकिम से 20 अक्तूबर को अज्ञात लोगों ने पहले मारपीट की थी, उसके बाद ब्लेड से उसका गला काट दिया था. घटना के बाद मुस्तकिम कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था. शनिवार को घटना के 13वें दिन बच्चे की स्थिति ठीक होने पर सरायढेला पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया. मुस्तकिम ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर की शाम नया बाजार रमजान मंजिल स्थित रहने वाले उसका दोस्त मो हुसैन उर्फ मिसू उसके घर पहुंचा. दोनों साथ मिलकर पुराना बाजार होते हुए स्टेशन की ओर घूमने गये थे. इसी दौरान स्टेशन के समीप उसके दोस्त मो हुसैन को एक अज्ञात युवक गाली देने लगा. उसके साथ मारपीट करने लगा. विरोध करने पर उसके साथ के एक युवक ने उसका गला दबा दिया और मारपीट करने लगा. बाद में पास से ब्लेड निकाला और गले पर वार कर दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गया. अस्पताल में उसे होश आया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए