Dhanbad News: एनटीए स्कोर के आधार पर होगा आइआइटी आइएसएम के बीएससी-बीएड कोर्स में नामांकन
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 12 Feb 2026 2:25 AM
Dhanbad News: नये शैक्षणिक सत्र से गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों पर शुरू होगा इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स
Dhanbad News: नये शैक्षणिक सत्र से गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों पर शुरू होगा इंटीग्रेटेड बीएड कोर्सDhanbad News: इस वर्ष से आइआइटी आइएसएम धनबाद में शुरू होने वाले इंटीग्रेटेड बीएससी-बीएड कोर्स में नामांकन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर किया होगा. इसके लिए एनटीए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगी. इस प्रवेश परीक्षा में 12वीं विज्ञान संकाय के वे छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है.
कुल 50 सीटों पर होगा नामांकन
आइआइटी आइएसएम में शुरू हो रहे इस इंटीग्रेटेड बीएससी-बीएड कोर्स में कुल 50 सीटें निर्धारित की गयी हैं. यह कोर्स तीन विषयों में संचालित होगा. इसमें गणित विषय में 20 सीटें, रसायन विज्ञान में 15 सीटें और भौतिकी में 15 सीटें शामिल हैं.
कम रखी गयी फीस
आइआइटी आइएसएम प्रबंधन ने इस कोर्स की फीस अपेक्षाकृत काफी कम रखी है. प्रति सेमेस्टर ट्यूशन फीस केवल 10 हजार रुपये निर्धारित की गयी है. यह चार वर्षीय पाठ्यक्रम होगा, जिसमें कुल आठ सेमेस्टर होंगे. इस प्रकार कुल ट्यूशन फीस मात्र 80 हजार रुपये होगी. हालांकि छात्रों से हॉस्टल शुल्क और अन्य मदों में अतिरिक्त राशि भी ली जायेगी. पहले सेमेस्टर में नामांकन के समय छात्रों को कुल 51,400 रुपये का भुगतान करना होगा. दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर में प्रति सेमेस्टर 21,700 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रति सेमेस्टर 30,700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इस तरह चार वर्षों में कुल फीस 2,30,300 रुपये होगी.
सीएसआर मॉडल पर संचालित होगा कोर्स
आइआइटी आइएसएम इस कोर्स को पूरी तरह सीएसआर प्रोजेक्ट के रूप में संचालित करेगा. इसका उद्देश्य राज्य के छात्रों को कम फीस में उच्च गुणवत्ता वाला बीएड कोर्स उपलब्ध कराना है. इससे स्कूल स्तर पर विज्ञान शिक्षणकी गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
प्रो एमके. सिंह, डीन एकेडमिक, आइआइटी आइएसएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










