आइसीएआइ का दो दिवसीय सीए छात्र सम्मेलन शुरू

Updated:
विज्ञापन

अरिजीत चक्रवर्ती ने आइसीएआइ पाठ्यक्रम पर प्रकाश डाला. मोहित जैन ने छात्रों को प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण बातें साझा की

विज्ञापन

धनबाद.

दो दिवसीय राज्य स्तरीय चार्टर्ड अकाउंटेंट छात्र सम्मेलन धनबाद में शनिवार से शुरू हो गया. प्रमुख अतिथि राजीव गुप्ता, सीआइसीएसए सीआइआरसी, आइसीएआइ थे. अन्य प्रमुख वक्ताओं में वृंदावन गिरी, जिन्होंने जीएसटी पर विस्तृत चर्चा की, अरिजीत चक्रवर्ती ने आइसीएआइ पाठ्यक्रम पर प्रकाश डाला. मोहित जैन ने छात्रों को प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण बातें साझा की. सम्मेलन की अध्यक्षता धनबाद शाखा के अध्यक्ष राहुल सुरेका ने की. उनके साथ मंच पर सीआइसीएएसए अध्यक्ष सौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष शुभम खंडेलवाल, सचिव एसएस जयसवाल और कोषाध्यक्ष नंद किशोर तुलस्यान उपस्थित थे. छात्र संघ की पूरी समिति भी इस अवसर पर उपस्थित रही. सम्मेलन में 200 से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं.

व्यावसायिक शिक्षा को आउटसोर्सिंग से मुक्त करने की मांग : गोविंदपुर.

धनबाद जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों ने शनिवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौपा. प्रशिक्षकाें ने वोकेशनल शिक्षा में हो रहे शोषण को रोकने व शिक्षा विभाग में समायोजन करने की मांग की. प्रशिक्षकों ने व्यावसायिक शिक्षा को आउटसोर्सिंग से मुक्त करने व व्यावसायिक प्रशिक्षिका को भी सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारी की तरह छुट्टी व अन्य अधिकार देने की भी मांग की. प्रशिक्षकों ने कहा कि हरियाणा व असम में वोकेशनल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों को शिक्षा विभाग में समायोजित कर दिया गया है. झारखंड में भी उन लोगों को शिक्षा विभाग में समायोजित करना चाहिए. सांसद ने व्यवसायिक प्रशिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे शिक्षा विभाग के सचिव से इस मुद्दे पर बात करेंगे. मौके पर अभिषेक शर्मा, प्रियांशु,अमित कुमार, उर्मिला कुमारी, खुशबू कुमारी व राज किशोर आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola