Dhanbad News: बहुत गरीब हूं, पास कर दीजिए…

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहुत गरीब हूं, पास कर दीजिए…फेल कर देंगे तो घरवाले मारेंगे…ऐसे ही संदेश 12वीं की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में लिखे मिले रहे हैं.

विज्ञापन

धनबाद.

बहुत गरीब हूं, पास कर दीजिए…फेल कर देंगे तो घरवाले मारेंगे…ऐसे ही संदेश 12वीं की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में लिखे मिले रहे हैं. एक लाइन में नहीं बल्कि चार से पांच लाइन में कई परीक्षार्थियों ने इसी तरह की बातों का जिक्र किया है. मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों ने इसकी जानकारी सेंटर डायरेक्टर को दी है. वहीं कुछ छात्रों ने कुछ प्रश्नों के उत्तर सही दिये. इसके बाद सभी के उत्तर में बीच में दूसरे उत्तर को मिला कर लिख दिया है.

पांच केंद्रों में चल रहा मूल्यांकन कार्य

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 अप्रैल से चल रहा है. जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र हैं. मैट्रिक की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय और एचई स्कूल, हीरापुर को केंद्र बनाया गया है. वहीं इंटरमीडिएट साइंस की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्राणजीवन एकेडमी, इंटर आर्ट्स के लिए कोलाकुसमा स्थित बालिका उच्च विद्यालय और इंटर कॉमर्स के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लोवाडीह को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola