स्वास्थ्य विभाग के दो मामलों की जांच अगले सप्ताह शुरू होगी

Updated:
विज्ञापन

बलियापुर सीएचसी प्रभारी से जुड़े हैं दोनों मामले

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

स्वास्थ्य विभाग के दो मामलों की जांच अगले सप्ताह से शुरू होगी. दोनों मामले बलियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी से जुड़े हैं. दोनों ही मामलों में सीएचसी प्रभारी डॉ राहुल कुमार पर सीएचओ को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. इसे देखते हुए सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने दोनों मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की है. बता दें कि बलियापुर सीएचसी अंतर्गत ढांगी स्थित स्वास्थ्य आयुष्मान आरोग्य केंद्र की सीएचओ ने वीडियो जारी कर डॉ राहुल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वहीं पूर्व में बलियापुर प्रखंड के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के सीएचओ और सीएचसी प्रभारी डॉ राहुल कुमार के बीच चल रहे विवाद की जांच करने की जिम्मेवारी जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मंजू दास, डॉ विकास राणा व डॉ रत्नेश श्रीवास्तव सौंपी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola