dhanbad news: एक से सातवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 16 से

Updated:
विज्ञापन
dhanbad news: एक से सातवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 16 से

dhanbad news: झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची ने जारी कर दी है परीक्षा की रूटिंग.

विज्ञापन

dhanbad news: कक्षा एक से सातवीं तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होगी. 18 दिसंबर तक परीक्षा पूर्ण कर लेनी है. परीक्षा की रुटिंग झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची ने जारी कर दी है.

दो पालियों में होगी परीक्षा :

दो पालियों में परीक्षा होनी है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी. उत्तर पुस्तिका के लिए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करायी गयी नोटबुक का उपयोग किया जायेगा. सभी सरकारी व गैर सरकारी सहायता प्राप्त, आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.

कक्षा एक व दूसरी की मौखिक परीक्षा :

कक्षा एक व दूसरी की परीक्षा मौखिक होगी. वहीं कक्षा तीसरी से सातवीं के प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे. प्रश्न पत्र जेसीइआरटी रांची द्वारा जी गुरुजी एप के माध्यम से परीक्षा के लिए एक दिन पहले उपलब्ध करायी जायेगी. कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित है. वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित है लेकिन गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए 50-50 अंक लिखित और 10-10 अंक के प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किया गया है.

भाषा के लिए विद्यालय में तैयार होंगे प्रश्न पत्र :

संथाली, खड़िया, मुंडारी, कुडुख विषयों के लिए कक्षावार प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर तैयार किये जायेंगे. मूल्यांकन कार्य विद्यालय स्तर पर किया जायेगा. मूल्यांकन कार्य 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक संचालित होगा. परिणाम 24 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से विद्यालय स्तर पर घोषित किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola