Dhanbad News : मायुमं झरिया शाखा का सामान्य स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर
Dhanbad News : मायुमं झरिया शाखा का सामान्य स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर
Dhanbad News : मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाते हुए श्रीश्याम प्रभु ट्रस्ट एवं एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से श्रीश्याम मंदिर, झरिया में निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने किया. शिविर के दौरान कुल 119 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गयी, जबकि 78 लोगों की नेत्र जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. इस अवसर पर नेहा मित्तल, अभिषेक अग्रवाल आदि थे. एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से डॉ. दिलीप कुमार सिंह एवं शुभम तिवारी ने चिकित्सकीय सेवा दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए