झरिया पुलिस ने गांजा बेचते तीन लोगों को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

झरिया मे गांजा बरामद

विज्ञापन

झरिया. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर झरिया सीओ राम सुमन प्रसाद व थानेदार के नेतृत्व में गठित टीम ने झरिया थाना अंतर्गत कोयरीबांध, बनियाहीर, कतरास मोड़ में मंगलवार की रात छापेमारी कर गांजा बेचते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनलोगों के पास एक किलो छह ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी जाती है. गिरफ्तार कोयरीबांध के कल्लू साव के पास से नौ ग्राम, बनियाहीर के मोनू सिंह के पास से 500 ग्राम व कतरास मोड़ के अशोक सिंह के पास से 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया है. इस संबंध में तीनों के खिलाफ झरिया थाना में कांड संख्या 94/24, धारा 20(बी) ( 2 ) (बी)/22(बी) एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी में एसआई सौरभ कुमार, भुनेश्वर, परवीन बानो व पुलिस बल शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola