नगर निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार को घेरेंगे पूर्व महापौर व पूर्व पार्षद

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पहले नगर निकाय का चुनाव कराए सरकार : पूर्व महापौर

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, धनबाद.

विधानसभा चुनाव के पहले नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर धनबाद के पूर्व महापौर व पूर्व पार्षद राज्यव्यापी आंदोलन कर सरकार को घेरेंगें. एक अगस्त को मशाल जुलूस निकाल कर आंदोलन का आगाज करेंगे. यह बुधवार को अग्रसेन भवन में पूर्व पार्षदों की हुई बैठक में निर्णय लिया गया. पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि धनबाद नगर निगम का चुनाव हुए 50 माह (चार साल दो माह) बीत गये लेकिन अब तक चुनाव नहीं हुए. कोरोना का बहाना बनाकर चुनाव टाल दिया गया. कोरोना के बाद सारे उपचुनाव, लोकसभा चुनाव व ग्रामीण क्षेत्र के मुखिया का चुनाव हुआ, लेकिन नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर सरकार पहल नहीं कर रही है. जबकि हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव पर कड़ी टिप्पणी दी थी, कहा था कि यह लोकतंत्र की हत्या है. अब सभी 35 नगर निकाय को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. विधानसभा के पहले नगर निकाय का चुनाव कराने के लिए सरकार को घेरा जायेगा.

जनता से सीधे जुड़े रहते हैं पार्षद व महापौर :

जनता के साथ पार्षद व महापौर सीधे जुड़े रहते हैं. क्षेत्र की कोई भी समस्या होती है तो जनता सीधे पार्षद को कहती है. चार साल से चुनाव नहीं होने के कारण क्षेत्र की समस्या का निदान नहीं हो रहा है. पूर्व महापौर श्री अग्रवाल ने कहा कि 1042 करोड़ की जलापूर्ति योजना में अब तक 35 से 40 प्रतिशत ही काम हुआ है. पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव हुए 50 माह बीत गये, लेकिन सूबे के किसी विधायक ने इस पर आवाज नहीं उठायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola