बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद
विशेष पुलिस को मिली सफलता
फोटो-21-झरिया-15-(बरामद बाइक)
प्रतिनिधि, घनुडीह
आपके शहर में
सुरूंगा, चांदकुइया व कुसुमाटांड़ में पड़े छापे : दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर सुरूंगा, चांदकुइया व कुसुमाटांड़ में छापेमारी कर चोरी की अन्य आठ बाइक बरामद की गयी. साथ ही, तीन अपराधी भी पकड़े गये. सोनू सिंह व भोलू महतो के विरुद्ध कई आपराधिक घटनाएं अंकित हैं. इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी व अन्य मामले हैं. धनबाद के विभिन्न थानाें के अलावा दूसरे राज्यों में भी इन पर मामले दर्ज हैं. रूपचंद कुंभकार, भोला महतो व अजय कुमार महतो पर तिसरा थाना कांड संख्या-51/24 पर धारा 413, 414/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, घनुडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार, श्यामालू राव, लालचंद कुमार सिंह व तिसरा थाना और घनुडीह ओपी का सशस्त्र बल शामिल था. प्रेस वार्ता में सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत, जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर उषा रानी, झरिया थानेदार शशि रंजन कुमार, तिसरा थानेदार सुमन कुमार, प्रभारी पवन कुमार भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए