dhanbadnews: अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में लगी आग, मची अफरातफरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हीरापुर के हरि मंदिर रोड स्थित रीवा टावर अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में आग लगने से गुरुवार को अफरा-तफरी मच गयी. बंद फ्लैट से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों को आग लगने का पता चला. फिर फ्लैट के मालिक को बुलाकर आग बुझायी गयी.
विज्ञापन
धनबाद.
हीरापुर के हरि मंदिर रोड स्थित रीवा टावर अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में आग लगने से गुरुवार को अफरा-तफरी मच गयी. बंद फ्लैट से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों को पहले आग लगने की सूचना हुई. लोगों ने फ्लैट के मालिक से संपर्क कर इसकी जानकारी दी. गृहस्वामी के पहुंचने पर फ्लैट का ताला खोला गया और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. गृहस्वामी एस चटर्जी निजी कंपनी में कार्यरत हैं. गुरुवार की सुबह वे ऑफिस चले गए थे. घर में मां थी. बेटे के ऑफिस निकलने के बाद मां ने बेड पर कुछ कपड़ों को आयरन किया, लेकिन स्विच ऑफ करना भूल गयीं. इसके बाद वह घर का कुछ सामान लेने फ्लैट बंद कर बाहर चली गयी. इसी बीच आयरन काफी गर्म हो गया. इससे बेड के गद्दे में पहले आग लग गयी. आग से बेड को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, स्थानीय लोगों को सही समय पर इसका पता चलने पर बड़ा हादसा टल गया. आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी भी पहुंची. अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने के बाद लौट गये.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन