गर्मी से परेशान कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन स्थित एमपी एंड आर डिपार्टमेंट का हाल
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
गर्मी से परेशान बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन स्थित एमपी एंड आर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया. कर्मचारियों ने कार्यालय में कूलर या एसी लगाने की मांग को लेकर पेन डाउन कर काम रोक दिया. ऐसे में नियोजन व ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत कई कार्य बाधित रहे. कर्मियों ने बताया कि कार्यालय में कमरे के अंदर काफी गर्मी है. ऐसे में यहां काम करना बहुत मुश्किल हो गया है. इधर जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के शाखा सचिव अरुण प्रकाश पांडे ने बीसीसीएल के जीएमपी विदयुत साहा से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया. परंतु जीएमपी ने कोई जवाब नहीं दिया. श्री पांडे ने बताया कि पिछले साल ही जीएमपी व विभागाध्यक्ष (प्रशासन) से संघ की वार्ता हुई थी. इसमें एपी एंड आर डिपार्टमेंट में कूलर या एसी लगाने पर सहमति बनी थी. लेकिन आजतक कोई पहल नहीं होने से कर्मियों में असंतोष है. इधर एमपी एंड आर के डिप्टी जीएम एसपी रॉय ने बताया कि गर्मी के कारण कर्मचारी काम छोड़कर बाहर चले गये.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन