अनफिट घोषित होने के डर से मेडिकल जांच के लिए नहीं पहुंच रहे सरकारी कर्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से नाम हटवाने के लिए 200 से ज्यादा कर्मियों ने दिया है आवेदन, अबतक 50 कर्मी भी जांच के लिए नहीं पहुंचे
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
लोकसभा चुनाव कार्य से नाम हटवाने के लिए आवेदन देने वाले सरकारी कर्मचारी अपने स्वास्थ्य जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहे हैं. धनबाद जिला में 200 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव ड्यूटी से नाम हटवाने के लिए जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन दिया है. अबतक 50 से भी कम सरकारी कर्मी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हुए है. सिविल सर्जन कार्यालय में गठित मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सक सुबह से शाम तक जांच कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों के पहुंचने का इंतजार कर रहे है. अबतक मेडिकल जांच के लिए तीन अलग-अलग तिथियां घोषित की गई थी. अब 13 अप्रैल को मेडिकल बोर्ड के लिए अगली तिथि की घोषणा की गई है.अन्य जिलों के प्रशासन की चेतावनी का यहां दिख रहा असर :
हाल ही में दूसरे जिलों में चुनाव ड्यूटी से नाम हटवाने के लिए कर्मियों द्वारा बड़े पैमाने पर आवेदन किया गया है. इसे देखते हुए उक्त जिला के प्रशासन ने कर्मियों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट ज्यादा खराब होने पर उन्हें मेडिकल अनफिट घोषित कर वीआरएस देने की चेतावनी दी है. यही वजह है कि चुनाव कार्य से नाम हटाने के लिए आवेदन देने वाले सरकारी कर्मी अब जांच को जाने से परहेज कर रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










