Dhanbad News : शहनाई पर चुनाव की मार, लोग करा रहे शादी की बुकिंग कैंसिल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : चुनाव में गाड़ी व खरीदारी में होनेवाले परेशानी को देखते हुए लोग बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं. डेकोरेटर्स के कारोबार पर भी ग्रहण लग गया है.

विज्ञापन

Dhanbad News : चुनाव आचार संहिता मंगलवार से लागू हो गयी. 20 नवंबर को धनबाद में विधानसभा का चुनाव है. जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आचार संहिता के दौरान 16, 17, 19, 22 व 23 नवंबर को शादी का लग्न है. विधानसभा चुनाव के लिए जहां-जहां प्रस्तावित बूथ है, वहां-वहां की शादी की बुकिंग कैंसिल हो रही है. धनबाद डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के मुताबिक नवंबर माह में पांच लग्न है, जिसमें सैकड़ों शादी की बुकिंग है. चुनाव आचार संहिता में गाड़ी की धर-पकड़ व खरीदारी को लेकर होनेवाली परेशानी को देखते हुए भी लोग शादी की बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं. अब लोग बुकिंग कैंसिल करा कर लग्न की अगली तिथि के लिए बुकिंग करा रहे हैं. धनबाद क्लब में 20 को शादी की बुकिंग थी. यहां चुनाव के लिए बूथ बनाया जाता है. धनबाद क्लब की बुकिंग कैंसिल हो गयी है. नेहरू कॉम्प्लेक्स, लिंडसे क्लब सहित नगर निगम के विवाह भवनों में शादी को लेकर हुई बुकिंग कैंसिल हो रही है.

खाद्यान्न व फल मंडी के कारोबार पर राहत दे प्रशासन :

चुनाव आचार संहिता लागू होने से कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा. कैश के लेन-देन व गाड़ियों की धर-पकड़ होगी. जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ के महासचिव विकास कंधवे ने कहा कि चुनाव के साथ महापर्व छठ व दीपावली है. श्री कंधवे ने जिला प्रशासन से खाद्यान्न व फल के कारोबार पर विशेष राहत देने की अपील की है.

कॉमर्शियल टैक्स की एफएसटी टीम ने शुरू की जांच :

चुनाव आचार संहिता को लेकर कॉमर्शियल टैक्स की एफएसटी( फ्लाइंग स्क्वायड टीम) ने जांच शुरू कर दी है. गुरुवार से चेक पोस्ट पर भी टीम जांच करेगी. चुनाव आचार संहिता की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित कैश से अधिक कैश लेकर चलने पर कार्रवाई होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola