धनबाद के बाघमारा और तोपचांची को मिलेगी नई सड़क की सौगात, डीएमएफटी से मंजूर हुए 94 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 94.33 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. बाघमारा और तोपचांची प्रखंडों में दो नई सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा.

विज्ञापन

धनबाद. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा मजबूत करने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से 94.33 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इस राशि से बाघमारा और तोपचांची प्रखंड में दो सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. ग्रामीण कार्य विभाग, धनबाद ने दोनों योजनाओं के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

बाघमारा में 51.12 लाख से बनेगी पीसीसी सड़क

बाघमारा प्रखंड में जगदीश होटल से मां काली टाइल्स शॉप तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया जायेगा. योजना की अनुमानित लागत 51.123 लाख रुपये निर्धारित की गयी है. निर्माण कार्य पूरा करने के लिए छह माह की समयसीमा तय की गयी है.

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है. इस सड़क से स्थानीय आबादी को आने-जाने में सहूलियत होगी.

तोपचांची में 43.20 लाख की सड़क

तोपचांची प्रखंड में लालूडीह पुल से लालूडीह बस्ती तक सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इस योजना की अनुमानित लागत 43.206 लाख रुपये है. निर्माण पूरा करने के लिए चार माह की समयसीमा निर्धारित की गयी है.

पुल से बस्ती तक सड़क बनने के बाद स्थानीय लोगों के आवागमन में सुविधा होने की उम्मीद है. दोनों योजनाओं के लिए निर्धारित राशि डीएमएफटी मद से खर्च की जायेगी.

21 अक्तूबर तक जमा होगी निविदा

दोनों सड़क योजनाओं के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया अपनायी जायेगी. टेंडर 28 सितंबर 2026 को वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा. इच्छुक ठेकेदार 21 अक्तूबर 2026 की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकेंगे.

प्राप्त निविदाएं 23 अक्तूबर 2026 को दोपहर 3.30 बजे खोली जायेंगी. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को निर्धारित समयसीमा के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पूरा करना होगा.

ये भी पढ़ें: झरिया पुनर्वास: बेलगड़िया के विस्थापितों को मिलेगा रोजगार का मौका, जानिए क्या है जेआरडीए का 1.02 करोड़ का प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola