पंचेत डैम पर सोलर प्लांट के विरोध में विस्थापितों का प्रदर्शन, बोले- मछुआरों की आजीविका पर पड़ेगा असर

Updated:
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा लेकर न्याय की मांग करते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीवीसी पंचेत में सोलर पावर प्लांट के निर्माण के विरोध में विस्थापितों ने प्रदर्शन किया. मछुआरों की जीविका और स्थानीय समस्याओं को लेकर उठाई आवाज.

विज्ञापन

धनबाद. डीवीसी पंचेत में प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट के विरोध में रविवार को विस्थापितों ने पंचेत डैम पर प्रदर्शन किया. पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों विस्थापितों ने सोलर प्लांट निर्माण को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करायीं.

विज्ञापन

विस्थापितों का कहना था कि सोलर पावर प्लांट के निर्माण से गोचर जमीन का क्षेत्र और कम हो जायेगा. वहीं, डैम के जलाशय के ऊपर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाये जाने से मछुआरों के सामने भी परेशानी खड़ी होगी. उनका कहना था कि यदि जलाशय के बड़े हिस्से में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया गया, तो मछुआरों को मछली पकड़ने में दिक्कत होगी और उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: BIT सिंदरी में इंडक्शन कार्यक्रम का समापन, सर्जना और स्पोर्ट्स क्लब से परिचित हुए विद्यार्थी

प्रदर्शन में झारखंड और पश्चिम बंगाल के दर्जनों विस्थापित शामिल हुए. उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से स्थानीय लोगों की समस्याओं और आजीविका से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सोलर प्लांट की योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की.

रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक आवागमन बंद करने का विरोध

विस्थापित नेताओं ने पंचेत डैम पर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक यातायात बंद रखने के फैसले पर भी आपत्ति जतायी. उनका कहना था कि रात में आवागमन पर रोक लगने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. उन्होंने इस रोक को अविलंब हटाने की मांग की.

जीरो प्वाइंट से रांगामेटिया तक सड़क बनाने की मांग

प्रदर्शन के दौरान विस्थापितों ने डीवीसी पंचेत के जीरो प्वाइंट से रांगामेटिया तक सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग भी उठायी. उनका कहना था कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.

विस्थापित नेताओं ने कहा कि विकास परियोजनाओं के साथ स्थानीय लोगों की सुविधा, जमीन और आजीविका से जुड़े मुद्दों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola