Dhanbad News : महेशपुर में भू-धंसान व ब्लास्टिंग के विरोध में आउटसोर्सिंग का काम रोका

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : महेशपुर में भू-धंसान व ब्लास्टिंग के विरोध में आउटसोर्सिंग का काम रोका

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल महेशपुर कोलियरी क्षेत्र में संभावित भू-धंसान, भारी ब्लास्टिंग और आउटसोर्सिंग कार्यों के विरोध में सिनीडीह सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को महेशपुर कोलियरी कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने महेशपुर में संचालित श्री इन्फ्रा आउटसोर्सिंग परियोजना का काम पांच घंटे बाधित कर दिया. धरना पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महेशपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी ब्लास्टिंग, पूर्व में हुई डिप्लेरिंग एवं खनन गतिविधियों से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है. धरना के दौरान महेशपुर परियोजना पदाधिकारी कामता सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों का कहना था कि मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण वार्ता सफल नहीं हुई. इसके बाद ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा और महाप्रबंधक से वार्ता की. सकारात्मक पहल नहीं होने पर वार्ता विफल हो गयी. मौके पर बिट्टू चौहान, चंडी ग्याली, कुणाल चौहान, राकेश ग्याली, संजय रवानी, बिट्टू सिंह, बीजू साव आदि थे. इस संबंध में गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद ने कहा कि परियोजना को बार-बार बंद कराये जाने से बीसीसीएल को आर्थिक नुकसान हो रहा है. परियोजना में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola