Dhanbad Politics : धनबाद में भाजपा बड़ा झटका, 21 पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा से दिया सामूहिक त्याग पत्र, लगाया ये गंभीर आरोप

Updated at : 16 Jan 2021 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Politics : धनबाद में भाजपा बड़ा झटका, 21 पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा से दिया सामूहिक त्याग पत्र, लगाया ये गंभीर आरोप

झरिया भाजपा को झटका लगा है क्यों कि 21 पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा से दिया सामूहिक त्याग पत्र

विज्ञापन

झरिया. 21 पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं के सामूहिक त्यागपत्र से झरिया भाजपा की राजनीति गरम हो गयी है. पुराने व समर्पित सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपना त्यागपत्र महानगर जिलाध्यक्ष को भेज दिया है. परेशान पार्टी नेतृत्व ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है.

शुक्रवार को नगर के प्रमुख 21 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है. पूर्व नगर अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी सहित 21 सदस्यों ने भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष को हस्ताक्षरयुक्त त्यागपत्र भेजा है. इसमें कहा है कि भाजपा के सभी प्रमुख पुराने कार्यकर्ताओं को कुछ दिनों से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से अपमानित किया जा रहा है. पूर्व में भी नेतृत्व को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया. इसके बावजूद इन समस्याओं का हल नहीं निकला. झरिया के कार्यकर्ता ठगा महसूस कर रहे हैं.

नगर कमेटी में जाति विशेष को तरजीह :

पत्र में लिखा है कि भाजपा झरिया नगर कमेटी में वार्ड 43 से एक भी पदाधिकारी नहीं बनाये गये हैं. जाति विशेष को तरजीह दी गयी है. वर्तमान नगर कमेटी किसी जाति विशेष व मुहल्ला तथा वार्ड विशेष कमेटी दिखाई देती है. पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश , संगठन महामंत्री धर्मपाल, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को भी दी गयी है.

किस-किस नेता ने दिया इस्तीफा : त्याग पत्र देने वालों में अरिंदम बनर्जी (पूर्व नगर अध्यक्ष झरिया), दिलीप भारती (पूर्व अध्यक्ष भाजपा झरिया नगर), संजय अग्रवाल (वर्तमान नगर उपाध्यक्ष ), राणा मनीष सिंह (पूर्व जिला मंत्री भाजयुमो), रामप्रकाश सिंह, (पूर्व महामंत्री झरिया नगर) , राहुल देव पांडेय, महेंद्र सिंह, मुन्ना पांडेय, सहदेव मुखर्जी , मोहसिन खान, इमरान शेख, रंजीत पासवान, राहुल सोनी, चंदन विश्वकर्मा, विकास चंद्रवंशी, सुजल शर्मा, धीरन महतो, मनजो डे, विनोद साव, मोनेन्द्रा सिंह मीनू शामिल हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola