धनबाद थाना प्रभारी ने लिया पदभार

Updated:
विज्ञापन

धनबाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उनकी पोस्टिंग दो दिन पहले ही चुनाव आयोग के निर्देश पर की गयी थी

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उनकी पोस्टिंग दो दिन पहले ही चुनाव आयोग के निर्देश पर की गयी थी, लेकिन रांची में पीएम के कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगने की वजह से योगदान नहीं दे पाये. रांची से ड्यूटी से वापस लौटने के बाद पदभार ग्रहण किया. इस दौरान थाना के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उन्होंने थाना के चार्ज लेते ही थाना क्षेत्र की जानकारी ली.

भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार :

धनबाद थाना पुलिस ने शनिवार की रात दो स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा अवैध शराब जब्त किया है. पहले धैया खटाल स्थित संदीप गुप्ता उर्फ छोटंकी के घर पर छापामारी की गयी. यहां से अंधेरा का फायदा उठा कर संदीप फरार हो गया. पुलिस को यहां 25 बोतल अंग्रेजी शराब और 19 बोतल बीयर मिली. पुलिस वहां से निकली, तो पता चला कि श्रमिक चौक के पास अवैध शराब की बिक्री हो रही है. पुलिस ने यहां छापामारी कर 23 बोतल शराब जब्त किया. यहां अवैध शराब बेचने वाला सोनू साव को गिरफ्तार किया गया. जबकि बीरू भारती फरार हो गया. पुलिस ने रविवार को सोनू साव को जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola