Dhanbad Electricity News : अगले पांच दिनों तक धनबाद के लोगों को झेलना होगा बिजली का संकट, जानें कौन से इलाके मुख्य रूप से रहेंगे प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

कांड्रा ग्रिड से शहर के धैया, हीरापुर, पीएमसीएच और आमाघाटा को पूरी बिजली मिल रही है. आपूर्ति बाधित रहने पर आधे शहर में बिजली संकट का असर दिखे���ा. गोविंदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने बताया कि आमाघाटा सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है. लोगों को बिजली संकट कम से कम झेलना पड़े, यह प्रयास किया जायेगा.

विज्ञापन

Jharkhand News, Dhanbad News धनबाद : धनबाद शहर के लोग अगले पांच दिनों तक बिजली संकट का सामना करने को तैयार रहें. कांड्रा ग्रिड से जुड़े इलाकों में मंगलवार से बिजली संकट की स्थिति रहेगी. यह 27 मार्च तक बनी रहेगी. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक दुमका-मैथन पावर ग्रिड संचरण लाइन पूरी तरह से बंद रहने से नाममात्र की बिजली मिलेगी. इस वजह से ग्रिड से जुड़े सब-स्टेशन में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांड्रा ग्रिड से शहर के धैया, हीरापुर, पीएमसीएच और आमाघाटा को पूरी बिजली मिल रही है. आपूर्ति बाधित रहने पर आधे शहर में बिजली संकट का असर दिखेगा. गोविंदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने बताया कि आमाघाटा सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है. लोगों को बिजली संकट कम से कम झेलना पड़े, यह प्रयास किया जायेगा.

तीन सब स्टेशन क्षेत्र भी होंगे प्रभावित

शहर के हीरापुर, धैया व पीएमसीएच सब स्टेशन क्षेत्र में बिजली संकट रहेगा. पीएमसीएच सब स्टेशन को पाथरडीह लाइन से बिजली देने की तैयारी है, लेकिन हीरापुर व धैया सब स्टेशन को दिक्कत होगी. इन इलाकों को बिजली देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है. धनबाद प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि गोधर सर्किट से बिजली लेकर सप्लाई की जाये. धनबाद के लोगों को अगले पांच दिनों तक झेलना होगा बिजली का संकट तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola