Dhanbad News : सड़क हादसे में घायल परासी के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
Dhanbad News : सड़क हादसे में घायल परासी के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
Dhanbad News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान परासी निवासी 69 वर्षीय अब्दुल रशीद के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार को रतनपुर स्थित एनएच-19 दिल्ली लेन पर मोटरसाइकिल संख्या जेएच10बीभी 2127 के चालक अब्दुल रशीद गोविंदपुर जा रहे थे. उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक संख्या डब्लूबी 11जे 9385 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया था. वहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे सात पुत्री एवं तीन पुत्र छोड़ गये हैं. गोविंदपुर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए