धनबाद में 2.50 करोड़ से बदलेगी पांच जगहों की सूरत, सड़क-नाली से हाट बाजार तक होगा विकास

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद के ग्रामीण इलाकों में सड़क, नाली, हाट बाजार और स्कूल के विकास के लिए 2.50 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू, निविदा जारी.

विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क, नाली, बाजार और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की कवायद शुरू हो गयी है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने करीब 2.50 करोड़ रु की लागत से पांच विकास योजनाओं के लिए निविदा जारी की है. बाघमारा, नवाडीह, निरसा और गोविंदपुर में प्रस्तावित इन कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

16 सितंबर तक आवेदन, 18 को खुलेगी निविदा

पांचों योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ से 16 सितंबर 2026 की शाम पांच बजे तक जमा किये जा सकेंगे और 18 सितंबर को खुलेगी. विभाग के अनुसार जिन ठेकेदारों का पूर्व का काम अधूरा है या पिछला काम संतोषजनक नहीं रहा है, उन्हें नये कार्य आवंटन के लिए विचार में नहीं लिया जायेगा.

महेशपुर में सड़क-नाली और नवाडीह में स्लैब का निर्माण

बाघमारा प्रखंड की महेशपुर-02 पंचायत के महेशपुर ऊपर बस्ती में 34.46 लाख रु से पीसीसी सड़क के साथ नाली का निर्माण होगा. काम छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है. वहीं नवाडीह में विजय मंडल के घर से काली मंदिर की ओर 34.55 लाख रु से स्लैब वाली नाली बनायी जायेगी. इससे जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

निरसा में 89 लाख रुपये से बनेगा नया हाट बाजार

निरसा में करीब 89.91 लाख रु की लागत से नया हाट बाजार बनाया जायेगा. निर्माण की समयसीमा नौ माह रखी गयी है. इससे दुकानदारों और ग्रामीणों को खरीद-बिक्री के लिए व्यवस्थित स्थान मिलेगा. निरसा प्रखंड परिसर में 24.09 लाख रु से पलाश दीदी कैफे और पलाश मार्ट का भी विकास किया जायेगा. इसे तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है.

खड़का बाद स्कूल में बनाये जायेंगे तीन नये कमरे

गोविंदपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़का बाद में 66.55 लाख रु से भवन मरम्मत, तीन नये कमरे और शौचालय बनाये जायेंगे. सेप्टिक टैंक के निर्माण के साथ यहां चहारदीवारी को भी ऊंचा किया जायेगा. काम नौ माह में पूरा करने की समयसीमा दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola