Dhanbad News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, टुंडी के तीन मजदूर घायल
Dhanbad News: एनएच 19 पर अंबोना मोड़ पर घटना, तीनों को भेजा गया एसएनएमएमसीएच
Dhanbad News: गोविंदपुर थाना अंतर्गत एनएच 19 पर अंबोना मोड़ के पास रविवार शाम अज्ञात कार ने बाइक (जेएच 10 एक्यु 1268 ) को टक्कर मार दी. घटना में बाइक पर सवार टुंडी के तीन मजदूर घायल हो गये. घायलों में देवराज हांसदा, कृष्ण हांसदा और एक अन्य शामिल है. रोड पार करने के क्रम में गोविंदपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों मजदूर सड़क पर गिरकर घायल हो गये. इसमें देवराज हांसदा की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही एनएचएआइ कर्मी पहुंचे और घायलों को एसएनएमएमसीएच पहुंचाया. तीनों मजदूर टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और यहां एक ईंट-भट्ठा में काम करते हैं.
दो कार टकरायीं
एक अन्य घटना में अंबोना मोड़ के पास सड़क पार कर रही एक कार को निरसा की ओर से तेज गति में आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गयी. उसमें सवार लोग बाल-बाल बचे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए