धनबाद में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, रेफर मरीज करना पड़ रहा इंतजार

Updated:
विज्ञापन

108 एंबुलेंस (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है. एसएनएमएमसीएच से रिम्स रेफर एक किडनी रोगी को एंबुलेंस के लिए पांच घंटे इंतजार करना पड़ा.

विज्ञापन

धनबाद. 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को भी कर्मियों की मांगों पर सहमति नहीं बन सकी. मरीजों को राहत देने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस का संचालन कर रही वर्तमान एजेंसी सम्मान फाउंडेशन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. इसके बावजूद गंभीर मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा मिलने की गारंटी नहीं मिल पा रही है.

विज्ञापन

इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जब एसएनएमएमसीएच से रिम्स रेफर किये गये हीरापुर निवासी किडनी रोगी को एंबुलेंस के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा. तीन दिनों से अस्पताल में इलाज करा रहे इस मरीज को रेफर किये जाने के बाद भी समय पर निःशुल्क परिवहन सेवा नहीं मिल सकी. खासकर एसएनएमएमसीएच से रिम्स जैसे बड़े अस्पतालों में रेफर होने वाले गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराना चुनौती बना हुआ है.

20 ममता वाहन और 20 निजी एंबुलेंस से संभाली जा रही व्यवस्था

हड़ताल के कारण मरीजों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में 20 ममता वाहनों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लगाया है. शनिवार को ये वाहन मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे. कई मरीज ममता वाहनों के जरिए एसएनएमएमसीएच पहुंचे.

ये भी पढ़ें: SNMMCH में शाम 6 बजे के बाद बंद रहेगा इमरजेंसी का मुख्य गेट, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए फैसला

इन सभी वाहनों को 108 एंबुलेंस कॉल सेंटर से टैग किया गया है. यानी 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन करने पर जरूरत के अनुसार संबंधित ममता वाहन को मरीज के पास भेजने की व्यवस्था की गयी है.

सम्मान फाउंडेशन ने भी हायर की निजी एंबुलेंस

वर्तमान संचालन एजेंसी सम्मान फाउंडेशन ने भी करीब 20 निजी एंबुलेंस वाहनों को हायर किया है. इन वाहनों के जरिए मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग और एजेंसी की ओर से की गयी वैकल्पिक व्यवस्था से शनिवार को हड़ताल का असर कुछ कम जरूर हुआ, लेकिन मरीजों को पूरी राहत नहीं मिल पायी है.

हड़ताल लंबी चली तो बढ़ सकती है परेशानी

108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है. फिलहाल ममता वाहनों और निजी एंबुलेंस के सहारे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, एसएनएमएमसीएच से रिम्स जैसे अस्पतालों में रेफर होने वाले गंभीर मरीजों के लिए समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराना अब भी चुनौती है. हड़ताल लंबी खिंचने पर मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी और बढ़ सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola