उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा, फायर सेफ्टीसहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन
धनबाद .
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बुधवार को कृषि बाजार समिति में विधानसभावार बनाए गए मतगणना हॉल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक जाने वाले मार्ग, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा, फायर सेफ्टी, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं अलग-अलग स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल, टेबल नंबर आदि के लिए साइन बोर्ड लगाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक जाने वाले मार्ग पर शेड बनाने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा मतगणना के लिए चयनित कर्मियों का अप्वाइंटमेंट लेटर शीघ्र जारी करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर आरओ सेल के नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, डीपीआरओ सुनील कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन