गुजरात से पहुंचा बेहड़ा के युवक का शव, छाया मातम
Dhanbad News: टुंडी के बेहड़ा गांव निवासी विकास कुमार महतो (30) का शव गुजरात से शुक्रवार की सुबह पहुंचा. घटना से घर में मातम है.
कैप- घर में विलाप करती विकास की पत्नी व अन्य परिजन. टुंडी. टुंडी के बेहड़ा गांव निवासी जादू महतो के पुत्र विकास कुमार महतो (30) का शव गुजरात के सूरत शहर से शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे उसके घर पहुंचा. शव पहुंचते ही विकास के घर व गांव में मातम पसर गया. शव को देखने भीड़ उमड़ पड़ी. वृद्ध, बच्चे, युवा व महिलाएं अपने घरों से निकल पड़े. शव से लिपट कर विकास की पत्नी गीता देवी बिलखने लगी. मृतक की दो मासूम बेटियां सुमन (06) व उमन (03) कुछ समझ नहीं पा रही थी कि आखिर क्या हुआ है. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने शव का स्थानीय जोड़िया में दाह-संस्कार कर दिया. विदित हो कि मजदूरी करने गुजरात गये विकास महतो की मंगलवार की रात वहां मृत्यु हो गयी थी. कुछ दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हुई थी. गुजरात से एंबुलेंस से उसका शव घर लाया गया. विधायक मथुरा ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को दी सांत्वना सूचना पाकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मृतक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने विकास के पिता जादू महतो से मामले की जानकारी ली. अपने स्तर से विकास के परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष कुमार साव, पंसस षष्टी मंडल ने भी परिजनों को सांत्वना दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए