बासुदेवपुर कोलडंप से हो रही कोयले व पार्ट्स-पुर्जे की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बीसीसीएल बासुदेवपुर कोलियरी कोल डंप में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. कोलडंप में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है.
विज्ञापन
लोयाबाद.
बीसीसीएल बासुदेवपुर कोलियरी कोल डंप में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. कोलडंप में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. चहारदीवारी नहीं रहने के कारण रात में चोर घुस कर कोयले के साथ-साथ बड़े वाहन की बैटरी व कीमती पार्ट्स-पुर्जे चोरी कर रहे हैं. कर्मी रात में खौफ के साए में ड्यूटी करते हैं. लोयाबाद पुलिस द्वारा कोलियरी प्रबंधन को पत्र देकर कोलडंप में सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया गया है. मात्र तीन सुरक्षा प्रहरियों के जिम्मे कोल डंप की सुरक्षा व्यवस्था है.घटना होने पर तीन-चार दिन बाद थाने में की जाती है शिकायत :
चोरी की घटना होने पर प्रबंधन द्वारा तीन-चार दिन बाद थाने में शिकायत की जाती है. इसके कारण पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं कर पाती है.देर से थाना में शिकायत करना गलत : पीओ
इस संबंध में बासुदेवपुर कोलियरी के पीओ नारायण प्रसाद का कहना है कि अधिकारी को थाने में लिखित शिकायत करने का आदेश दिया गया था. देर में थाने में शिकायत करना गलत है. वहीं प्रबंधक एमएल राम ने कहा कि जो संसाधन मौजूद है उसी के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. रात्रि पाली में तीन सुरक्षा प्रहरियों की ड्यूटी रहती है. जल्द बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जायेगा.प्रबंधन सुरक्षा की व्यवस्था करे : थानेदार
इस संबंध में लोयाबाद थानेदार सत्यजीत कुमार का कहना है कि कोलियरी प्रबंधन को कोलडंप की सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने के लिए पत्र लिखा गया है. प्रबंधन सुरक्षा की व्यवस्था करे.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन