सीआईएसएफ के नये कार्यालय भवन का उद्घाटन
डीवीसी ने सीआईएसएफ के अधिकारीयों के लिए चेयरमैन कैंप के समीप कार्यालय भवन आवंटित किया है.
मैथन. डीवीसी ने सीआईएसएफ के अधिकारीयों के लिए चेयरमैन कैंप के समीप कार्यालय भवन आवंटित किया है. इसका उदिघाटन सीआईएसएफ के डीआइजी आनंद सक्सेना व डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने संयुक्त रूप किया. डीआइजी आनंद सक्सेना ने कहा कि सीआईएसफ मैथन यूनिट के अधिकारी के लिए नया कार्यालय बनने के बाद कार्य में और गतिशीलता आयेगी. साथ ही डीवीसी की सुरक्षा के लिए जवान हर वक्त मुस्तैद होकर अपना कर्तव्य निभायेंगे. इस दौरान सीआईएसएफ ने पौधरोपण व बड़ाखाना का भी आयोजन किया. मौके पर संजीत सिन्हा, उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट यूके सिन्हा, महेंद्र मुंडा, ददन सिंह, अरविंद कुमार, लालजी प्रसाद, मुकेश कुमार व अन्य थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए