मैथन पहुंचे पीएम के सलाहकार तरुण कपूर, डैम की खूबसूरती देख हुए प्रभावित
पीएम सहलाकर तरुण कपूर के साथ धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर मैथन पहुंचे, जहां उन्होंने कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की. मैथन डैम के मनोरम दृश्य से प्रभावित होकर उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर सोमवार को मैथन पहुंचे. दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने माता कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे मैथन डैम स्थित डीवीसी के मजूमदार निवास गेस्ट हाउस पहुंचे. यहां डीवीसी के परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा, रोशन लकड़ा और प्रवीण चांद समेत अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया.
आपके शहर में
झारखंड-बंगाल के अधिकारी रहे मौजूद
तरुण कपूर के मैथन पहुंचने के दौरान धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, एसडीपीओ लिलेश्वर महतो और मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार समेत झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई अधिकारी मौजूद रहे.
डैम के मनोरम दृश्य ने खींचा ध्यान
मजूमदार निवास से तरुण कपूर ने मैथन डैम के मनोरम दृश्य को देखा. डैम की प्राकृतिक खूबसूरती से वे प्रभावित हुए. उन्होंने अधिकारियों से मैथन डैम और इससे संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने उन्हें डैम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.
धनबाद के लिए हुए रवाना
मैथन में कुछ समय रुकने के बाद तरुण कपूर धनबाद के लिए रवाना हो गये. उनके साथ बीसीसीएल के अधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए