Dhanbad News: ड्यूटी में सीआइएसएफ जवान को लगी गोली, दुर्गापुर रेफर

Updated at : 02 Mar 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: ड्यूटी में सीआइएसएफ जवान को लगी गोली, दुर्गापुर रेफर

Dhanbad News: विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में हुई घटना. सर्विस रिवल्वर से सिर में लगी गोली. हादसा या आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटीपुलिस

विज्ञापन

अस्पताल में घायल जवान.

Dhanbad News: विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में हुई घटना. सर्विस रिवल्वर से सिर में लगी गोली. हादसा या आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटीपुलिसDhanbad News: धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के जे पैच में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से सीआइएसएफ जवान केएस राव घायल हो गए. गोली उनके सर्विस रिवाल्वर से चली, जो उनके सिर में लगी है. घटना के बाद इलाज के लिए उन्हें पहले जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलीपुत्र अस्पताल और बाद में उसे नावाडीह स्थित असर्फी अस्पताल ले जाया गया. जहां सीआइएसएफ जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सीआइएसएफ जवान केएस राव तेलांगना के रहने वाला हैं. वह धनसार स्थित सीआइएसएफ कैंप में रहता है. शनिवार की रात आठ बजे विश्वकर्मा परियोजना स्थित जे पैच में उसकी ड्यूटी थी. सह कर्मियों के अनुसार ड्यूटी के दौरान परियोजना के पास एकांत जगह पर वह गोली लगने से घायल अवस्था में पाया गया.

सिर में लगी गोली हुई आरपार

सीआइएसएफ जवान केएस राव के साथ ड्यूटी में तैनात सह कर्मियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर उन्हें घटना की जानकारी हुई. जब दौड़कर सभी पहुंचे तो देखा की जवान घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ है. उसकी सर्विस रिवाल्वर भी पास में ही पड़ी हुई पायी गयी. हादसे की वजह से गोली चली है अथवा जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है. सीआइएसएफ के अधिकारी व स्थानीय पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola