आसान थे बायोलॉजी के प्रश्न, फिजिक्स ने थोड़ा उलझाया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 1:09 AM
धनबाद के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई नीट की परीक्षा में 3921 परीक्षार्थी हुए शामिल
वरीय संवाददाता, धनबाद,
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट 2024 की परीक्षा रविवार को संपन्न हो गयी. धनबाद में आठों केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 3921 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 136 अनुपस्थित रहे. परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम के 5.20 तक आयोजित की गयी. परीक्षा समाप्त होने के 10 मिनट के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र से निकलने दिया गया. वहीं सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक दिन भर जमे रहे. धनबाद में एनटीए के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर और डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.मॉडरेट प्रश्न देखकर खुश हुए परीक्षार्थी : प
रीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद परीक्षार्थियों ने बातचीत में बताया कि इस वर्ष नीट का प्रश्नपत्र मॉडरेट था. जहां बायोलॉजी में बॉटनी और जूलॉजी से बेहद आसान प्रश्न पूछे गये थे. इस वर्ष केमेस्ट्री के प्रश्न भी आसान थे, लेकिन फिजिक्स के प्रश्न उलझाने वाले थे. हालांकि फिजिक्स के प्रश्न कठिन नहीं थे. लेकिन यह उलझाने वाले थे. इन्हें सॉल्व करने में परीक्षार्थियों को समय लगा. कई परीक्षार्थियों ने बताया कि वह फिजिक्स के सभी प्रश्नों को सॉल्व नहीं कर पाये. इस वर्ष केवल केमेस्ट्री में प्रैक्टिकल सिर्फ एक प्रश्न आया था. जबकि अन्य दोनों विषय में प्रैक्टिकल से प्रश्न नहीं पूछे गये थे.पिछले वर्ष की तरह कटऑफ रहने की उम्मीद
इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह प्रश्नपत्र मॉडरेट था. बॉटनी और जूलॉजी से आसान प्रश्न पूछे गये थे. पिछले वर्ष जहां केमेस्ट्री का प्रश्न उलझाने वाला था, तो इस वर्ष फिजिक्स का प्रश्न उलझाने वाला था. उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह कटऑफ रहेगी. संजय आनंद, निदेशक————-
कोट
मेरा यह पहला प्रयास था. मुझे तीनों विषयों के प्रश्न काफी आसान लगे. खास तौर से बायो के प्रश्न काफी हद तक सतही थे. केमेस्ट्री में प्रैक्टिकल से एक प्रश्न पूछा गया था. फिजिक्स ने थोड़ा अधिक समय लिया.अनिशा तिवारी,
छात्राफिजिक्स के प्रश्न थोड़े उलाझने वाले थे. हालांकि इसके प्रश्न बहुत कठिन नहीं थे, लेकिन समय अधिक ले रहे थे. बायो के प्रश्न बेहद आसान लगे. जबकि केमेस्ट्री के प्रश्न मॉडरेट थे.
दीपक कुमार,
छात्रबायोलॉजी के प्रश्न बीते वर्ष से भी आसान थे, तीनों विषयों में इसके ही प्रश्न में सबसे आसान थे. फिजिक्स के प्रश्न तो काफी उलझाने वाले थे. इसके अधिकतर प्रश्न कैलकुलेशन बेस्ड थे.
कुमकुम,
छात्राफिजिक्स के प्रश्नों का जवाब देने में अधिक समय लग रहा था, क्योंकि इसमें न्यूमेरिकल अधिक प्रश्न पूछे गये थे. यह ट्रिकी भी थे. बायो के पेपर सामान्य थे. कमेस्ट्री के प्रश्न मॉडरेट थे.
अंकित,
छात्रएनसीइआरटी से अधिक प्रश्न पूछे गये थे. बायोलॉजी में सभी प्रश्न आसान थे. कमेस्ट्री के प्रश्न को मॉडरेट कह सकते हैं. केवल फिजिकल के प्रश्न अधिक टाइम टेकिंग थे. ओवरऑल मॉडरेट प्रश्न थे.
निकिता,
छात्राडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










