प्रकृति-परंपरा के रंग में रंगा बाघमारा, करमा महोत्सव पर निकली शोभा यात्रा; मांदर की थाप पर झूमे विधायक

Updated:
विज्ञापन

करमा अखरा समिति के साथ महिलाएं

झारखंड के बाघमारा में करमा महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. पारंपरिक गीतों और मांदर की थाप पर विधायक शत्रुघ्न महतो भी थिरकते नजर आए.

विज्ञापन

झारखंड के पर्व-त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के गहरे रिश्ते की अभिव्यक्ति हैं. करमा पर्व भी इसी परंपरा का हिस्सा है, जिसमें पेड़-पौधों, प्रकृति, कृषि और सामुदायिक जीवन के प्रति सम्मान का भाव जुड़ा है. इसी प्रकृति-केंद्रित लोकपरंपरा को सहेजने और करमा महोत्सव को भव्य बनाने के उद्देश्य से रविवार को बाघमारा में जनजागृति शोभायात्रा निकाली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डुमरा दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकली शोभायात्रा

करमा अखरा समिति, बाघमारा के तत्वावधान में 19 सितंबर को हरिणा ग्राउंड में प्रस्तावित करमा महोत्सव को लेकर डुमरा दुर्गा मंदिर प्रांगण से विशाल जनजागृति शोभायात्रा और प्रचार-प्रसार रथ रवाना किया गया. मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न महतो और धनबाद सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया.

पारंपरिक करमा गीतों पर झूम उठे विधायक

शोभायात्रा में पारंपरिक करमा गीतों और मांदर की थाप ने माहौल को लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। उत्साह ऐसा था कि विधायक शत्रुधन महतो और सावित्री देवी भी खुद को रोक नहीं सके और महिलाओं के साथ पारंपरिक धुन पर जमकर थिरके. इससे यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ गया.

गांव-गांव पहुंचा करमा महोत्सव का संदेश

शोभायात्रा डुमरा के विभिन्न गांवों, टोलों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी. इस दौरान लोगों को 19 सितंबर को हरिना ग्राउंड में आयोजित होने वाले करमा महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया गया.

यात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत और मांदर की थाप के बीच पूरा क्षेत्र झारखंडी लोकसंस्कृति के रंग में नजर आया. कार्यक्रम में विधायक की पत्नी डोली देवी, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, उपप्रमुख रंजीत सिंह, मुखिया विनोद महतो समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola