Dhanbad News: 55 वार्डों में खुलेगा आयुष्मान आरोग्य हेल्थ सेंटर

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 12 Feb 2026 2:18 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: भाड़े पर चल रहे 14 केंद्रों को मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन

Dhanbad News: भाड़े पर चल रहे 14 केंद्रों को मिलेगा अपना भवन

Dhanbad News: शहर के सभी 55 वार्डों में आयुष्मान आरोग्य हेल्थ सेंटर खोलने की तैयारी तेज हो गयी है. फिलहाल शहरी क्षेत्र में 30 आरोग्य हेल्थ सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिसमें 16 केंद्र वार्ड विकास केंद्र में चल रहे हैं जबकि 14 केंद्र किराये के भवनों में संचालित हैं. नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो 14 आरोग्य हेल्थ सेंटर अभी भाड़े के मकानों में चल रहे हैं. उसके लिए अब स्थायी भवन का निर्माण कराया जायेगा. इन भवनों के निर्माण के लिए जमीन की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.

15वें वित्त आयोग की राशि से होगा निर्माण

14 नये भवनों का निर्माण 15वें वित्त आयोग के फंड से किया जायेगा. नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी.

हर वार्ड में होगी प्राथमिक उपचार की सुविधा

निगम के सभी 55 वार्डों में आरोग्य हेल्थ सेंटर खुलने से लोगों को अपने ही इलाके में प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यहां सामान्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, दवा की उपलब्धता और आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी. स्थायी भवन बनने से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित होंगी. इससे शहरी जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलेगा.

बोल उप नगर आयुक्त

55 वार्डों में आरोग्य सेंटर बनना है. फिलहाल 30 वार्डों में आरोग्य सेंटर चल रहे हैं. जो सेंटर भाड़े के मकान में चल रहे हैं, उसका जल्द अपना भवन होगा. शेष वार्डों में भी केंद्र खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि हर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके.

प्रकाश कुमार, उप नगर आयुक्त

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola