Dhanbad news : सीआरइयू के स्थापना दिवस पर रेल कर्मचारी जागरूकता समारोह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के 17वें स्थापना दिवस पर धनबाद मंडल कमेटी की कार्यकारिणी मीटिंग सह रेल कर्मचारी जागरूकता अभियान गुरुवार को धनबाद प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

धनबाद. इस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के 17वें स्थापना दिवस पर धनबाद मंडल कमेटी की कार्यकारिणी मीटिंग सह रेल कर्मचारी जागरूकता अभियान गुरुवार को धनबाद प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया. अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार ने की. मंच संचालन धनबाद मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह ने किया. बैठक में सर्वप्रथम धनबाद मंडल की समस्याओं पर चर्चा की गयी. इसके बाद ओपन सेशन शुरू हुआ. इसमें मुख्य अतिथि संस्थापक सदस्य सह केंद्रीय संगठन सचिव बीआर सिंह व विशिष्ट अतिथि बासुदेव महतो ने इसीआरइयू के इतिहास पर प्रकाश डाला. समस्याओं पर की गयी चर्चा एआइएलआरएसए के संयुक्त जोनल सचिव आरआर प्रजापति ने रेल प्रशासन कि मनमानी, कर्मचारियों से दबाव में कार्य कराने आदि मुद्दों पर प्रकाश डाला. केंद्रीय संगठन सचिव पंकज कुमार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की. इसीआरइयू मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह ने श्रम कानूनों में बदलाव कर बनाये गये चार श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की. कार्यक्रम में गोमो, धनबाद, कतरास, पाथरडीह के सभी विभाग के लगभग 200 कर्मचारी शामिल हुए. इसमें एसपी सिंह, गौरी शंकर सिंह, विनोद कुमार, उदय कुमार, बबलू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय चौधरी, सुबोध सिंह, अपूर्व वर्मा आदि थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola