Dhanbad News: छात्रा का मोबाइल जब्त, आइसा ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: मोबाइल को लेकर कॉलेज से बीबीएमकेयू तक आइसा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. बीएसएस महिला कॉलेज में बुधवार को एक छात्रा का मोबाइल फोन जब्त किये जाने को लेकर विवाद गहरा गया. इस मुद्दे पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) धनबाद ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू कार्यालय में धरना दिया. आइसा का आरोप है कि कॉलेज प्राचार्या ने बिना किसी आधिकारिक अधिसूचना के नियम लागू कर छात्रा का मोबाइल छीना गया और 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया.

आइसा के अनुसार, कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ती हैं, लेकिन कार्रवाई केवल एक छात्रा के खिलाफ की गई. संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि आइसा की बीएसएस महिला कॉलेज इकाई की अध्यक्ष प्राची दुबे का मोबाइल छीन लिया गया और घर पर फोन कर धमकी दी गयी. इसी को लेकर आइसा प्रतिनिधियों ने डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी के कार्यालय में जमीन पर बैठ कर धरना शुरू किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कॉलेज प्राचार्या स्वयं उपस्थित होकर छात्रा का मोबाइल वापस नहीं करतीं, तब तक धरना जारी रहेगा.

कॉलेज प्रबंधन ने रखा अपना पक्ष :

इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने भी अपना पक्ष रखा है. कॉलेज की ओर से बताया गया कि उक्त छात्रा बिना अनुमति के कॉलेज में प्राचार्या की बातों को रिकॉर्ड कर रही थी. इसी कारण उसका मोबाइल लिया गया था. बाद में छात्रा की मां को बुलाकर मामले की जानकारी दी गयी और मोबाइल उन्हें सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola