गोविंदपुर-महुदा से पुटकी-भागा तक कुल 22 सड़कों की होगी मरम्मत, 3.26 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग

धनबाद में 22 सड़कों की मरम्मत और नाला निर्माण के लिए चौथी बार टेंडर जारी हुआ है. इस परियोजना पर 3.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

विज्ञापन

पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल धनबाद ने जिले की 22 सड़कों की साधारण मरम्मत और एक आरसीसी नाला निर्माण के लिए चौथी बार निविदा जारी की है. इन कार्यों पर कुल 3.26 करोड़ रु खर्च होंगे. सर्वाधिक49 लाख रु गोविंदपुर-महुदा पथ और 40 लाख रु पुटकी-भागा-भौरा-सुदामडीह पथ की मरम्मत के लिए रखे गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
SNMMCH जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे
SNMMCH जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे

प्रमुख सड़कों की होगी मरम्मत

डुमरा-झगराही-कतरास और गोविंदपुर-टुंडी-गिरिडीह पथ की मरम्मत के लिए 25-25 लाख रु निर्धारित हैं. गोविंदपुर-साहेबगंज पथ के लिए 20 लाख रु, जबकि कंचनडीह-पोड़ाडीह-शंकरडीह, बलियापुर-फतेहाबाड़ी, केंदुआडीह-बलिहारी और गोविंदपुर-बलियापुर-सिंदरी पथ के लिए 15-15 लाख रु रखे गये हैं.

ये भी पढ़ें: धनबाद में बदल रहा गाड़ियों का बाजार, पेट्रोल से ई-व्हीकल की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान

श्रमिक चौक-जेपी चौक, बेकारबांध-बाबुडीह-बिनोद बिहारी चौक और पुराने एनएच-32 से हटियामोड़ होते हुए टाउनहॉल पथ की मरम्मत पर 10-10 लाख रु खर्च होंगे.

छोटी सड़कों के लिए भी राशि

भूईफोर-बलियापुर से वास्तु विहार-कोलाकुसमा होते हुए एनएच-32, मूली मोड़-वासेपुर फ्लाईओवर-आरा मोड़ और कोयलानगर-कुसुम बिहार से भूईफोर-बलियापुर पथ के लिए क्रमशः 7 लाख, 6 लाख और 6 लाख रुपये निर्धारित हैं.

मुगमा-चिरकुंडा, मनियाडीह-सर्रा और राजगंज-कतरास-जमडीहा पथ के लिए 10-10 लाख रुपये हैं. भुली बी ब्लॉक, बिरसा मुंडा चौक-निरंकारी चौक और ऑफिसर कॉलोनी पथ के लिए 8-8 लाख रुपये तथा श्रमिक चौक-जेपी चौक में आरसीसी नाला निर्माण के लिए 4 लाख रुपये का प्रावधान है.

18 सितंबर को खुलेगी निविदा

परिमाण विपत्र 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से 16 सितंबर दोपहर 3 बजे तक मिलेगा. निविदा 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक जमा होगी और 3:30 बजे खोली जाएगी. अधिकांश कार्य 45 दिनों में, जबकि कुछ कार्य एक से दो माह में पूरे करने होंगे.

बिटुमिनस कार्य हॉट मिक्स प्लांट से कराना अनिवार्य है. 10 प्रतिशत से कम दर पर निविदा देने की अनुमति है, लेकिन ऐसी स्थिति में अतिरिक्त कार्य निष्पादन सुरक्षा राशि देनी होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola