झरिया में बनेंगे 19 नये आंगनबाड़ी केंद्र, 5.23 करोड़ रुपये होंगे खर्च; दूसरी बार निकला टेंडर

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

धनबाद के झरिया में 19 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए दूसरी बार टेंडर जारी. 5.23 करोड़ की लागत से छह माह में पूरा होगा निर्माण कार्य.

विज्ञापन

झरिया क्षेत्र में 19 नये आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद ने दूसरी बार इ-निविदा जारी की है. पहली निविदा में आवेदक नहीं मिलने के बाद अब 19 केंद्रों के निर्माण के लिए दोबारा टेंडर निकाला गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रत्येक भवन की अनुमानित लागत 27,54,400 रुपये निर्धारित की गयी है. इस हिसाब से सभी 19 भवनों के निर्माण पर कुल 5,23,33,600 रुपये यानी करीब 5.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

हर भवन पर 27.54 लाख, छह माह की समय सीमा

निविदा के अनुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए 55,500 रु अग्रधन और 5,000 रु परिमाण विपत्र मूल्य निर्धारित किया गया है. सभी भवनों का निर्माण छह माह में पूरा करना होगा. निविदा में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परिमाण विपत्र की राशि घट-बढ़ सकती है.

इन 19 स्थानों पर बनेंगे केंद्र

नए आंगनबाड़ी केंद्र लोलोरी पाथरा, हेतलीबांध, भागा मुस्लिम पट्टी, अलमनगर, शिमला बहाल बस्ती, ईदगाह मुहल्ला-पाथरडीह, भाटडीह, बागडिगी कोलियरी, जयरामपुर कोलियरी आटा चक्की, डीपूढोवारा, तिसरा, लक्ष्मी कोलियरी, डिगवाडीह नंबर-10 घाटवार बस्ती, डिगवाडीह इस्लामपुर बस्ती-1, भुलनबरारी, भुलनबरारी-6, डिगवाडीह-12 महतो बस्ती, भाटपट्टी-फुशबंगला और डोमगढ़ में बनेंगे.

नगर निगम के कई वार्डों में निर्माण

निविदा के मुताबिक केंद्र धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बनाए जाएंगे. इनमें वार्ड संख्या 36, 37, 40, 41, 42, 47, 48, 49, 50 और 54 शामिल हैं. संबंधित बस्तियों में भवन बनने से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा.

26 सितंबर तक जमा होगी इ-निविदा

निविदा का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा. इ-निविदा 15 सितंबर से 26 सितंबर की शाम पांच बजे तक जमा की जा सकेगी. ऑनलाइन बोली 29 सितंबर को दोपहर दो बजे खोली जाएगी. निविदा खोलने का स्थान कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, लूबी सर्कुलर रोड, धनबाद का कार्यालय निर्धारित किया गया है. संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 7903299712 जारी किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola