बलियापुर में 22 नये आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनेंगे, 6.06 करोड़ से होगा निर्माण; टेंडर जारी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

बलियापुर प्रखंड में 22 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए दोबारा टेंडर जारी किया गया है. प्रत्येक भवन पर 27.54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

विज्ञापन

बलियापुर प्रखंड में 22 नये आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण के लिए लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद ने दूसरी बार निविदा जारी की है. पहली निविदा में आवेदक नहीं मिलने के बाद विभाग ने दोबारा टेंडर आमंत्रित किया है. सभी 22 भवनों की अनुमानित लागत 6.06 करोड़ रु निर्धारित की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर भवन पर 27.54 लाख रु खर्च

निविदा के अनुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण की अनुमानित लागत 27,54,400 रु है. प्रत्येक कार्य के लिए 55,500 रु अग्रधन और 5,000 रु परिमाण विपत्र शुल्क निर्धारित किया गया है. भवनों के निर्माण की समय सीमा छह माह रखी गयी है. निविदा में परिमाण विपत्र की राशि घटने-बढ़ने का प्रावधान भी है.

22 स्थानों पर बनेंगे केंद्र

निविदा के तहत बलियापुर-01, बलियापुर-08, पारसबनिया-01, पारसबनिया-02, सुरंगा-02, गोल्डन पहाड़ी-बेलढौरा, अड़ी़डीह-खरम, बंदेरचुआं, रघुनाथपुर-02, बिरसिंहपुर-01, मुकुंदा और भगरामपुर में केंद्र भवन बनाए जाएंगे. इसके अलावा चांदकुइयां-01, गोलमारा-01, अलकडीहा-01, अलकडीहा-02, अलकडीहा-03, अलकडीहा क्षेत्र-09, अलकडीहा बंगाली कोठी, पलानी-05, पलानी मांझी टोला और कुसमतांड़-04 में भी आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होगा.

26 सितंबर तक जमा होगी ई-निविदा

निविदा का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा. ई-निविदा 15 सितंबर से 26 सितंबर की शाम पांच बजे तक जमा की जा सकेगी. ऑनलाइन बोली 29 सितंबर को दोपहर दो बजे खोली जाएगी. निविदा खोलने का स्थान कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, लूबी सर्कुलर रोड, धनबाद का कार्यालय निर्धारित किया गया है.

ऑनलाइन भुगतान ही मान्य

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ई-निविदा ही मान्य होगी. निविदा शुल्क और अग्रधन की राशि ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी. जिस खाते से अग्रधन का ई-भुगतान किया जाएगा, उसी खाते में अग्रधन वापस किया जाएगा. निविदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी झारखंड सरकार के ई-निविदा पोर्टल पर उपलब्ध करायी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola