27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वेलकम टू रांची सर! प्लीज, गो दिस वे

रांची की ट्रैफिक पुलिस मेहमानों से कहेगी अजय दयाल रांची : ‘वेलकम टू रांची सर!, गुड माॅर्निंग, प्लीज! गो दिस वे, पार्क योर ह्वीकिल दिस साइड सर!’ जल्द ही रांची ट्रैफिक पुलिस के जवान कुछ इसी तरह अंगरेजी में बात करते नजर आयेंगे. मोमेंटम झारखंड के तहत आयोजित होनेवाले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिए राजधानी […]

रांची की ट्रैफिक पुलिस मेहमानों से कहेगी
अजय दयाल
रांची : ‘वेलकम टू रांची सर!, गुड माॅर्निंग, प्लीज! गो दिस वे, पार्क योर ह्वीकिल दिस साइड सर!’ जल्द ही रांची ट्रैफिक पुलिस के जवान कुछ इसी तरह अंगरेजी में बात करते नजर आयेंगे. मोमेंटम झारखंड के तहत आयोजित होनेवाले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिए राजधानी की ट्रैफिक पुलिस को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस के जवानों को हर तरह का प्रशिक्षण देने के अलावा अंगरेजी बोलना भी सिखाया जायेगा.
जानकारी के अनुसार जल्द ही
इसके लिए कार्यशाला आयोजित कील जोयगी. इसमें साक्षर एएसआइ और सिपाहियों को अंगरेजी बोलना सिखया जायेगा. साथ ही उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है, यह भी बताया जायेगा. कार्यशाला में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को व्यवहार कुशल भी बनाया जायेगा. ताकि बाहर से आनेवाले मेहमानों के जेहन में रांची की बेहतर छवि प्रस्तुत हो.
स्मार्ट फोन से लैस होंगे जवान : मोमेंटम झारखंड में कार्यरत ट्रैफिक जवानों को स्मार्ट फोन दिये जायेंगे. उन्हें एक ह्वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जायेगा़ इससे वे किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना और उसका वीडियो फुटेज अधिकारियों को ह्वाट्सएप के जरिये तुंरत भेज सकेंगे.
तीन शिफ्ट में काम करेंगे ट्रैफिक सिपाही : मोमेंटम झारखंड के दौरान ट्रैफिक सिपाही तीन शिफ्ट में काम करेंगे. पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम छह बजे से रात 12 बजे तक की होगी. सिपाहियों की कमी को जिला बल से लेकर पूरा किया जायेगा. सभी जवानों का ड्रेस भी काफी आकर्षक होगा.
राजधानी की ट्रैफिक पुलिस को
बनाया जायेगा व्यवहार कुशल सिखायी जायेगी अंगरेजी
वरीय अधिकारियों को ह्वाट्सएप से भेजेंगे किसी भी गड़बड़ी का वीडियाे फुटेज
शहर में प्रवेश करते ही सबसे पहले कोई भी आंगतुक ट्रैफिक पुलिस से ही रूबरू होता है. अगर हमारी ट्रैफिक पुलिस चुस्त-दुरुस्त रहेगी, तो अन्य राज्यों और विदेशों से आये आगंतुकों के सामने हमारे राज्य की अच्छी छवि बनेगी.
संजय रंजन सिंह, ट्रैफिक एसपी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें