0 देवमुनी महतो की पुण्यतिथि मनीपुटकी. भागाबांध क्षेत्र के देवमुनी चौक केंदुआडीह बस्ती में स्व. देवमुनी महतो की नौवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन स्व. देवमुनी महतो स्मारक समिति ने किया था. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकार को किसान, मजदूर एवं छात्र विरोधी बताया. विशिष्ट अतिथि बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के महामंत्री एसके बक्शी ने कहा कि रैयतों को बीसीसीएल ने ठगने का काम किया है. उन्होंने कहा कि ठेका मजदूर, किसान विरोधी कार्य के कारण कोल इंडिया का स्थापना दिवस एक नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इस मौके पर ठाकुर प्रसाद महतो, निरंजन महतो, गोविन्द महतो, अशोक महतो, राजेन्द्र महतो, बलराम महतो, विशेश्वर महतो, रतिलाल महतो, कैलाश महतो, दुर्गाचरण महतो, राहुल महतो आदि उपस्थित थे. इससे पूर्व स्व. महतो की पत्नी सावित्री देवी, पुत्र राजेन्द्र महतो, धर्मेन्द्र महतो, पौत्र प्राणजीवन महतो आदि के माल्यार्पण किया.
0 ??????? ???? ?? ????????? ???
0 देवमुनी महतो की पुण्यतिथि मनीपुटकी. भागाबांध क्षेत्र के देवमुनी चौक केंदुआडीह बस्ती में स्व. देवमुनी महतो की नौवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन स्व. देवमुनी महतो स्मारक समिति ने किया था. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकार को किसान, मजदूर एवं छात्र […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement