27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजेश बने ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष

धनबाद: अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रामीण डाक सेवक झारखंड परिमंडल के पदाधिकारियों के चुनाव में राजेश कुमार मंडल को ग्रामीण डाक सेवक( धनबाद) का अध्यक्ष चुना गया. संघ की रविवार को प्रधान डाक घर में हुई बैठक में चुनाव हुआ. अध्यक्षता रांची सर्किल के सचिव प्रभात रंजन ने की. मौके निमाई कुमार सेन, बाल […]

धनबाद: अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रामीण डाक सेवक झारखंड परिमंडल के पदाधिकारियों के चुनाव में राजेश कुमार मंडल को ग्रामीण डाक सेवक( धनबाद) का अध्यक्ष चुना गया. संघ की रविवार को प्रधान डाक घर में हुई बैठक में चुनाव हुआ. अध्यक्षता रांची सर्किल के सचिव प्रभात रंजन ने की. मौके निमाई कुमार सेन, बाल मुकुंद यादव, अमर कुमार मिश्र उपस्थित थे.
कौन क्या बने : अध्यक्ष-राजेश कुमार मंडल, उपाध्यक्ष-अभय राज सिंह(हजारीबाग), उपेंद्र कुमार (धनबाद) व आनंद शंकर(रामगढ़), सर्किल सचिव-अशोक कुमार राय (धनबाद), सहायक सर्किल सचिव-युद्धिष्ठिर महतो(बोकारो), अलखदेव सिंह (हजारीबाग) व जय प्रकाश कुमार(हजारीबाग), संगठन सचिव- संजय कुमार(धनबाद), जगदीश यादव(हजारीबाग), तारकेश्वर प्रसाद(धनबाद) व अजय कुमार सिंह(रांची), कोषाध्यक्ष- ठाकुर मेहरा(धनबाद), सहायक कोषाध्यक्ष- सत्य प्रकाश (धनबाद) व नसीम अहमद(धनबाद), अंकेक्षक – प्रफुल्ल कुमार मंडल धनबाद चुने गये. इनके अलावा अर्चना देवी, हेमंत शर्मा, चंदन कुमार, चिंता देवी, जय हिंद कुमार अरुण कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें