27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सांसद ने किया खुशी का इजहार

धनबाद: धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने झारखंड विधान सभा चुनाव के परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम यह बताते हैं कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित, देशहित और विकास से संबंधित किये जा रहे कार्यो पर मुहर लगा दी है और […]

धनबाद: धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने झारखंड विधान सभा चुनाव के परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम यह बताते हैं कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित, देशहित और विकास से संबंधित किये जा रहे कार्यो पर मुहर लगा दी है और अपना विश्वास प्रकट किया है. धनबाद जिला और धनबाद लोकसभा में आये भाजपा के परिणाम आशा के अनुरूप थे.

निरसा की हार का दु:ख है. आने वाली झारखंड की भाजपा सरकार विकास के लिए, रोजगार के लिए, प्रदूषण मुक्त झारखंड के लिए व चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करेगी. जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में हरि प्रकाश लाटा, अजय त्रिवेदी, चंद्र शेखर सिंह, मिल्टन पार्थ सारथी, नीतीन भट्ट, संजय झा, अमरजीत, निर्मल प्रधान, मनोज मालाकार, विकास सिन्हा, उमेश सिंह, अनिल सिन्हा, रामजी मिश्र, भूषण सिंह, रवि सिन्हा, अजय सिंह, बबलू सहाय, डब्लू सहाय व अन्य लोग शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें