22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टुंडी से शिबू सोरेन…

हम सिर्फ मजदूर बन कर रह गये : शिबूटुंडी. अमीर झारखंड राज्य के लोग गरीब हैं. आखिर ऐसा क्यों है? यह सवाल झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने टुंडी के कुसमाटांड़ में प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा मेंे संबोधन के क्रम में उपस्थित जनसमूह से किया. कहा कि भाजपा ने अपने […]

हम सिर्फ मजदूर बन कर रह गये : शिबूटुंडी. अमीर झारखंड राज्य के लोग गरीब हैं. आखिर ऐसा क्यों है? यह सवाल झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने टुंडी के कुसमाटांड़ में प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा मेंे संबोधन के क्रम में उपस्थित जनसमूह से किया. कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में सिर्फ व्यापारियों के माध्यम से यहां की खनिज संपदा को लुटने का काम किया है. हम लोग सिर्फ मजदूर बनकर रह गये. उन्होंने अपील की कि झारखंड के विकास के लिए मथुरा महतो को जितायें. निवर्तमान मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि यहां की संपत्ति से दिल्ली-मुंबई सज रहा है. अब हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे. प्रत्याशी श्री महतो ने कहा कि उन्होंने गुरु जी के निर्देश पर यथासंभव टुंडी का विकास किया और यह आगे भी जारी रहे, ऐसा हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर ही संभव है. अध्यक्षता बेसर हेंब्रम और संचालन कामेश्वर चौधरी ने किया. मौके पर हरिलाल हेंब्रम, गुलु मुर्मू, फूलचांद किस्कू, श्रवण टुडू, शहादत अंसारी, अनवर अंसारी, बाबा मनीर मस्तान, रामेश्वर बास्की, प्रभु महतो, धनी देवी, मोनिका देवी, और जिलाध्य्क्ष रमेश टुडू मौजूद थे.तेतुलमारी. श्री महतो के समर्थन मंे तिलाटांड़ मैदान में भी चुनावी सभा को झामुमो सुप्रीमो ने संबोधित किया. मंत्री चंपई सोरेन, झामुमो युवा मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद पांडे, मथुरा प्रसाद महतो, धनेश्वर सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, टेकलाल महतो, पार्षद बिरजू बाउरी, मो आजाद, मनोज रवानी, शिव प्रसाद महतो, मनोज महतो, महादेव हांसदा, चंद्रशेखर महतो आदि ने भी सभा को संबोधित किया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू तथा संचालन धीरन महतो ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें