वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत पाठक को मातृशोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 2:52 AM

विज्ञापन

धनबाद : वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर, धनबाद के स्थानीय संपादक विजयकांत पाठक की माता सुमित्रा देवी का गुरुवार को रांची में देहांत हो गया. वह 92 साल की थीं. उनका स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था. सुमित्रा देवी अपने पीछे पति सुरेंद्र पाठक, पुत्र अमरकांत पाठक, मधुकांत पाठक, निशिकांत पाठक, विजयकांत […]

विज्ञापन

धनबाद : वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर, धनबाद के स्थानीय संपादक विजयकांत पाठक की माता सुमित्रा देवी का गुरुवार को रांची में देहांत हो गया. वह 92 साल की थीं. उनका स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था. सुमित्रा देवी अपने पीछे पति सुरेंद्र पाठक, पुत्र अमरकांत पाठक, मधुकांत पाठक, निशिकांत पाठक, विजयकांत पाठक एवं पुत्री मंजू झा व रेखा पाठक का भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं.

शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. सुबह 10 बजे एलआइजी कॉलोनी, हरमू स्थित निवास से हरमू घाट तक अंतिम यात्रा निकलेगी. दुख की इस घड़ी में समूचा प्रभात खबर पाठक परिवार के साथ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola