31 दिसंबर तक ट्रेड लाइसेंस बनवाने व नवीकरण पर नहीं देना होगा जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं नवीकरण कराने पर 31 दिसंबर 2019 तक कोई जुर्माना नहीं लगेगा. 31 दिसंबर के बाद यानी एक जनवरी 2020 के बाद 20 रुपये प्रतिमाह की दर से जुर्माना का प्रावधान किया गया है. अब ट्रेड लाइसेंस एक साल से लेकर अधिकतम 10 साल के […]
विज्ञापन
धनबाद : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं नवीकरण कराने पर 31 दिसंबर 2019 तक कोई जुर्माना नहीं लगेगा. 31 दिसंबर के बाद यानी एक जनवरी 2020 के बाद 20 रुपये प्रतिमाह की दर से जुर्माना का प्रावधान किया गया है. अब ट्रेड लाइसेंस एक साल से लेकर अधिकतम 10 साल के लिए मिलेगा. निगम के राजस्व प्रभारी के मुताबिक ट्रेड लाइसेंस के संबंध में 23 सितंबर को विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है कि नगर निगम के शहरी क्षेत्र में कारोबार करने के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है. निगम में अब तक 20 हजार कारोबारियों ने ट्रेड लाइसेंस लिया है.
10 रुपये प्रतिदिन जुर्माने के प्रावधान के कारण सैकड़ों कारोबारियों ने ट्रेड लाइसेंस का नवीकरण नहीं कराया है. सरकार ने तीन माह के लिए ट्रेड लाइसेंस में छूट दी है. ट्रेड लाइसेंस नहीं लेनेवाले व जानबूझ कर प्रावधान का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ 31 दिसंबर के बाद 20 रुपये प्रतिमाह जुर्माने का प्रावधान किया गया है. 31 दिसंबर 2019 तक नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने व नवीकरण कराने पर जुर्माना नहीं लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










