धनबाद : रेलवे के अधिकृत वेंडरों का होगा ड्रेस कोड

धनबाद : स्टेशन व ट्रेन में चलने वाले रेलवे के अधिकृत वेंडरों की शिकायत लगातार मिलती रहती है. अधिकतर शिकायत ओवर चार्ज व यात्रियों से बदसलूकी की होती है. रेलवे प्रशासन ने इस पर नकेल कसने के लिए अधिकृत वेंडरों को ड्रेस कोड के साथ एक बैच नंबर देने का निर्णय लिया है. यात्री बैच […]
धनबाद : स्टेशन व ट्रेन में चलने वाले रेलवे के अधिकृत वेंडरों की शिकायत लगातार मिलती रहती है. अधिकतर शिकायत ओवर चार्ज व यात्रियों से बदसलूकी की होती है.
रेलवे प्रशासन ने इस पर नकेल कसने के लिए अधिकृत वेंडरों को ड्रेस कोड के साथ एक बैच नंबर देने का निर्णय लिया है. यात्री बैच नंबर के आधार पर ऐसे मामलों में शिकायत कर सकेंगे, जिसके बाद रेलवे की ओर से कार्यवाही की जायेगी. धनबाद रेल मंडल अपने सभी बड़े स्टेशनों पर इसे लागू करने जा रहा है. हालांकि देश के कई डिवीजन में इसे लागू कर दिया गया है. धनबाद रेल मंडल से चलने वाली वैसे ट्रेन, जिसमें पैंट्रीकार है, में यह सुविधा लागू हो चुकी है. उसमें सभी वेंडर के ड्रेस कोड के साथ ही उनकी टी शर्ट पर लिखा रहता है-नो बिल नो पेमेंट.
स्टाल के वेंडरों पर होगी पैनी नजर
स्टेशन पर ठेकेदार के स्टाल पर कार्यरत वेंडरों पर खास तौर से नजर रहेगी. इसके वेंडर सादे ड्रेस में रहते हैं और किसी भी ट्रेन पर चढ़ कर अपने खाद्य पदार्थ को महंगे दाम में बेचते हैं. ड्रेस कोड होने के बाद यात्री उनकी पहचान कर पायेंगे और शिकायत कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




